सुंदर के कहर के आगे बेबस दिखे कीवी, NZ के 259 के जवाब में भारत का स्कोर 16/1
इंडिया वर्सेस न्यूजीलैंड दूसरा टेस्ट मैच आज से पुणे में खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ने पहली पारी में 259 रन बनाए हैं
वॉशिंगटन सुंदर ने सात विकेट लिए। इसके जवाब में भारत ने एक विकेट खोकर 16 रन बनाए हैं।
भारत के लिए रविचंद्रन अश्विन ने भी तीन विकेट झटके
न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने 76, रचिन रविंद्र ने 65 और मिचेल सेंटनर ने 33 रन का योगदान दिया।
भारत ने दूसरे टेस्ट की पहली पारी में एक विकेट खोकर 16 रन बना लिए हैं।
दिन का खेल खत्म होने तक शुभमन गिल 10 और यशस्वी जायसवाल 6 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।
भारत को पहला झटका कप्तान रोहित शर्मा के रूप में लगा। रोहित नौ गेंद में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे
यशस्वी जासवाल और शुभमन गिल ने पारी को संभाला है। दोनों काफी संभलकर खेल रहे हैं।